
मंदसौर 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के मंदसाैर जिले में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस Saturday काे उत्साहपूर्वक मनाया गया. होमगार्ड लाईन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर अदिती गर्ग एवं Superintendent of Police विनोद कुमार मीना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरूआत आकर्षक परेड से हुई, जिसका नेतृत्व परेड कमाण्डर संदीप भँवर एवं टीयूआईसी जितेन्द्र कनोजिया द्वारा किया गया. होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं एनसीसी के जवानों ने अनुशासित व प्रभावी मार्चपास्ट प्रस्तुत किया.
मुख्य अतिथि द्वारा भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा गृह सचिव गोविंद मोहन के संदेशों का वाचन किया गया. संदेश में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठनों की राष्ट्र सेवा, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था तथा प्रशासनिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई. जवानों की निष्ठा, तत्परता और राष्ट्रहित की भावना की प्रशंसा की गई.
इसके पश्चात Superintendent of Police विनोद कुमार मीना द्वारा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा म.प्र. की डायरेक्टर जनरल प्रज्ञा रीचा श्रीवास्तव, आई.पी.एस. का संदेश पढ़ा गया. उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को आधुनिक संसाधनों एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है. चालू वर्ष में मानसून के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में उत्पन्न अतिवृष्टि के समय 1372 राहत एवं बचाव कार्यों में 5075 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान-माल की रक्षा की गई. इसी प्रकार ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स का व्यापक पंजीयन किया गया, जिसमें 82010 वॉलेंटियर्स पंजीकृत हुए तथा 67784 वॉलेंटियर्स को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु प्रशिक्षित किया गया.
स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड जवानों के मेधावी बच्चों को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति के चेक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. साथ ही एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के जवानों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, डीएफओ, अपर Superintendent of Police , एसडीएम, विभिन्न थाना प्रभारी एवं होमगार्ड/नागरिक सुरक्षा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट वीरेन्द्र सिंह जादौन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इसके पश्चात आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी जवानों की प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान अंतर्गत एक-रे एवं स्क्रीनिंग की गई. अंत में रस्सा-कस्सी, चम्मच दौड़ सहित विभिन्न खेलकूद गतिविधियाँ सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स एवं एनसीसी द्वारा आयोजित की गईं.
—————
(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया