नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत तमाम नेताओं ने नौसैनिकों के साहस को किया नमन

नौसेना

New Delhi, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नौसेना के अदम्य साहस और समर्पण को समर्पित नौसेना दिवस के अवसर पर President, उपPresident, केंद्रीय और राज्य सरकार के कई नेताओं ने नौसैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं. इन सभी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समुद्री सीमाओं की रक्षा, मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन और वैश्विक शांति में नौसेना की भूमिका को नमन किया.

President द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा, समुद्री संसाधनों की रक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और समुद्री शोध के माध्यम से Indian नौसेना सुरक्षित, समृद्ध और सतत समुद्रों के हमारे विजन को मजबूत करती है. उन्होंने नौसेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके साहस, सतर्कता और समर्पण को याद किया.

उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने नौसेना को भारत की सागरीय शक्ति, सतर्कता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि नौसेना ने हमारी विस्तृत तटरेखाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और Indian महासागर क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है. उन्होंने सभी नौसैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साहस और सेवा की सराहना की.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि Indian नौसेना के जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई. समुद्र की अनंत लहरों के बीच राष्ट्र की सुरक्षा की यह अटूट ढाल साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की जीवंत गाथा है. हमारे नौसैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र को सुरक्षित रखते हैं, जिस पर हर Indian को गर्व है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नौसेना के सभी जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता हमारे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है और देशवासियों में आत्मविश्वास और गर्व का भाव जगाती है.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने Indian नौसेना के वीर जवानों को सलाम किया और कहा कि देश की जल सीमाओं के सजग प्रहरी, अदम्य साहस और निष्ठा से राष्ट्रसेवा में समर्पित नौसेना के जवानों को नमन. Indian नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नौसेना के वीर जवानों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण पर राष्ट्र गर्व करता है.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि लहरों के पहरेदारों को नमन. उनके साहस, प्रतिबद्धता और समर्पित सेवा से हमारे समुद्री सीमाओं की रक्षा होती है और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होती है. इस दिन हमें उनके कर्तव्य और उनके पीछे के शांत बलिदानों को सम्मानित करना चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि Indian नौसेना न केवल समुद्री सुरक्षा का प्रतीक है बल्कि देश की समुद्री सीमाओं, द्वीपों और नीली अर्थव्यवस्था की सुरक्षा में उत्कृष्ट भूमिका निभाती है. उन्होंने नौसैनिकों के साहस और समर्पण पर गर्व जताया.

Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने नौसेना के सभी वीर जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी और कहा कि Indian नौसेना समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन और वैश्विक शांति में अग्रणी भूमिका निभा रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Leave a Comment