Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस बल के साहस और बलिदान को किया नमन्

Image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल के अदम्य साहस और मातृभूमि की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस स्मृति दिवस पर हम अपने पुलिस बल के अदम्य साहस को सलाम करते हैं और मां भारती की रक्षा के लिए उनके बलिदानों को स्मरण करते हैं। उनकी निरंतर सेवा ही हमारे राज्य को सुरक्षित और जनता को आश्वस्त रखती है।”

उन्होंने राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की प्रतिबद्धता और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण समाज के प्रति प्रेरणास्रोत है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *