Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
INDIA

रायपुर: विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को मिलेगी सौगात, मुख्यमंत्री साय करेंगे 65.16 करोड़ की DBT ट्रांसफर

रायपुर, 17 सितंबर (Udaipur Kiran News)। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान वे 1,84,220 श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार 456 रुपये की सहायता राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित करेंगे।

Bihar construction workers scheme

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्रमिकों को आर्थिक सहयोग और उन्हें संबल प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

जारी आंकड़ों के अनुसार—

  • 1,77,049 निर्माण श्रमिकों को 58 करोड़ 32 लाख 38 हजार 136 रुपये,

  • 3,839 हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल से 4 करोड़ 77 लाख 50 हजार 750 रुपये,

  • और 3,332 हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल से 2 करोड़ 06 लाख 72 हजार 570 रुपये की राशि DBT के जरिए अंतरित की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *