Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

झाबुआ: जिले में फिर हुई गौहत्या की घटना, मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

गौहत्या
गौहत्या
गौहत्या मामला

झाबुआ, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सजेली नान्यासाथ में गौहत्या का बड़ा मामला सामने आने के बाद बाद जिले के थान्दला थाना क्षेत्र में गौहत्या की एक ओर वारदात घटित हुई है, जिसमें गौ हत्यारों ने एक गाय को मौत के घाट उतार दिया।

ताज़ा प्रकरण में मिली जानकारी अनुसार आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रूंडीपाड़ा में एक रिहायशी मकान के अहाते में बीती रात गौहत्या का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक गाय का निर्मम तरीके से वध कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में बुधवार काे प्रकरण दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गौवध स्थल से कुल्हाड़ी, दरांता सहित लंबी रस्सी और मृत गाय के अवशेष बरामद किए गए हैं।

गौ-हत्या के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला नीरज नामदेव ने बुधवार को कहा कि पुलिस को कल देर शाम ग्राम रूंडीपाड़ा में गौहत्या मामले की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपित पारसिंह पुत्र मूणिया निनामा निवासी ग्राम रूंडीपाड़ा,को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थल से मृत गाय के अवशेष, गाय को बांधने के काम आने वाली रस्सी और कुल्हाड़ी, दरांता बरामद किए गए हैं। थांदला पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में ओर भी लोग संलिप्त पाए जाने पर उन सभी संबंधित आरोपितों की गिरफ्तारी की जा सकेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *