Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कोलकाता में छेड़छाड़ मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला से छेड़छाड़ मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 21 अक्टूबर शाम, महिला जब दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गली से गुजर रही थी, तभी आरोपित ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम दक्षिणेश्वर क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ जारी है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।—————

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *