Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

चोरी के मामले में शामिल एक आरोपित गिरफ्तार

चोरी मामले में शामिल एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की बिरुबाड़ी पुलिस आउटपोस्ट की टीम ने चोरी के मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पल्टन बाजार पुलिस थाना के तहत बिरुबाड़ी पुलिस आउटपोस्ट की टीम ने चोरी के एक मामले में बिरुबाड़ी के प्रोफेसर कॉलोनी के निवासी बाबू सरकार (28) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने चोरी के तीन वायर कटर, दो स्क्रूड्राइवर, एक हथौड़ा, एल्यूमीनियम और तांबे के तार, और एक प्लास्टिक बैग ज़ब्त किया। घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *