Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

नशीली दवाइयों की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 72 कैप्सूल बरामद

एस आई यू टीम की बड़ी कार्रवाई, कालाअंब में नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार

नाहन, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआईयू की पुलिस टीम गश्त के दौरान कालाअंब सब्जी मंडी के पास मौजूद थी, इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के अनुसार रवि कुमार पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कालाअंब, ऑफिसर कॉलोनी डेरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा), काफी समय से मोगीनंद और कालाअंब क्षेत्र में नशीले कैप्सूल और दवाइयों की तस्करी में संलिप्त था। बताया गया कि आरोपी अपनी कार में मोगीनंद से कालाअंब की ओर नशीली दवाइयों की सप्लाई करने जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 नशीली शीशियां और 3 स्ट्रिप्स में कुल 72 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को 19 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 22 दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाइयों की सप्लाई किन-किन लोगों तक की जा रही थी।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *