Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : टास्क के नाम पर लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया आरोपित

फरीदाबाद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रीपेड टास्क के नाम पर करीब साढ़े छह लाख रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपी को टोंक, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सैनिक कालोनी निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया जिसमें घर बैठे टास्क पुरा कर पेसे कमाने का विज्ञापन दिया गया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया। जहां ठगों ने शिकायतकर्ता से प्रीपेड टास्क के नाम पर छह लाख 52 हजार रुपए निवेश करवाये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने देवेन्द्र (22) निवासी गिल्लो की ढाणी, खाटू, सीकर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवेन्द्र ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता है जिसने आरोपी धर्मराज (खाताधारक) का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। धर्मराज का खाता में ठगी के 50 हजार रुपए आये थे, जिसको पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी देवेन्द्र 12वीं पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *