Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

कुल्लू में एक किलो 950ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

चरस के

कुल्लू, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी फ्लाईओवर के समीप पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कुल्लू की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी जांच के लिए मंडी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

चरस तस्करी का मामला रविवार बीती रात उस दौरान सामने आया जब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम जिसमें उप निरीक्षक संजीव कुमार व हेड कांस्टेबल रंधीर सकलानी, कांस्टेबल बबन सिंह और विनोद कुमार शामिल थे, टीम ने बिंद्रावणी फ्लाइओवर (मंडी)के नीचे नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रहे थे, उसी दौरान एक व्यक्ति पैदल पंडोंह की तरफ से आ रहा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया, जिस पर पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से 1.950 किलो चरस बरामद हुई। टीम ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

डीएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार (34) पुत्र दुर्गा चंद निवासी नलवागी (गगन), पीओ थाची, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पुलिस थाना सदर मंडी में पंजीकृत किया गया है। मुकदमा की आगामी तफ्तीश थाना सदर मंडी द्वारा की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / जसपाल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *