Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
PUNJAB

फाजिल्का में पांच किलोग्राम हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

बरामद हेरोइन

-सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में एक नशा तस्कर को 5.11 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव ढांडी कदीम, जलालाबाद, फाजिल्का के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद की गई हेरोइन की खेप पाकिस्तान-आधारित तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से भेजी गई थी।

डीजीपी ने कहा कि यह खेप आगे राज्य भर में सप्लाई की जानी थी। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी फाजिल्का गुरसेवक सिंह ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एसएसओसी फाजिल्का की पुलिस टीम ने बीएसएफ के साथ मिलकर जलालाबाद क्षेत्र में एक विशेष गुप्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को फाजिल्का के गांव ढांडी कदीम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके पास से 5.11 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *