Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

एक देशी कट्टा व करतूस, 2.18 लाख बरामद

एसपी रौशन कुमार

डेहरी आन सोन, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजरनजर पूरे जिले में चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत एक देशी पिस्तौल, दो जिन्दा कारतूस,2.18 लाख नगद व भारी मात्रा में शराब बरामद किया गयाl

एसपी रौशन कुमार के अनुसार काराकाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सिकंदर राम के घर के बगल में छिपा कर रखा हुआ एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया गया है।

बरामद अवैध हथियार के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही हैl

उन्होंने बताया कि संझौली थाना क्षेत्र के के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास सासाराम बिक्रमगंज मार्ग पर वाहन जांच के क्रम में प्रतिनियुक्ति दल के द्वारा नोखा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी रमेश राय के पास से दो लाख 18 हजार नगद बरामद किया गया ।

बरामद रुपए के संबंध में जांच की जा रही हैl उन्होंने बताया दरिगांव थाना क्षेत्र कादिरगंज में डेढ़ सौ लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ मुबारकगंज निवासी दारा कुमार और कादिरगंज निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से तस्करी को जा रहे 90 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के आधार पर संलिप्त पाए गए अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही हैl वही डालमियानगर थाना क्षेत्र में गंगौली नहर के पास एक ट्रक के ट्यूब में भरकर तस्करी की जा रही देसी महुआ शराब के साथ विदेशी भुइया को गिरफ्तार किया गया है। जबकि नटवार थाना क्षेत्र के आसिया टोला में छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया हैl

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *