हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान पर आयोजित हुआ एक दिवसीय व्याख्यान

कार्यक्रम में शामिल लोग

भागलपुर, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सुन्दरवती महिला महाविद्यालय भागलपुर में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में Monday को ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया. Indian गाँधी अध्ययन परिषद के अध्यक्ष और उत्तकल विश्वविद्यालय ओड़िशा के बीजेबी गवर्नमेंट ऑटोनोमस कॉलेज के राजनीति विज्ञान के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ सुधीर चंद्र जेना ने बतौर मुख्य वक्ता व्याख्यान को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत का संविधान जिस समय बना उसके अधिकांश सदस्य यानि लगभग 70% मेंबर्स कांग्रेस के ही थे. लिहाजा यह एक मूलतः एक कांग्रेसी दस्तावेज ही है.

Indian संविधान की वास्तविकता को उजागर करते हुए उन्होंने कहा की अपने देश के संविधान में Indian ता की छाप कम दिखती है. बल्कि भारत का संविधान भारत शासन अधिनियम 1935, यूएसए का लिखित संविधान, यूके का अलिखित संविधान के अलावे ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जर्मनी, साऊथ अफ्रीका आदि देशों के संविधान का मिश्रित रूप है. भारत के संविधान का 75 साल पूरा होने के बाद भी इसमें जो समयानुसार परिवर्तन होना चाहिए था वह अब तक नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने नारायण अग्रवाल के माध्यम से जो संविधान बनाया था, उसकी संविधान निर्मात्री सभा ने अनदेखी की. यह संविधान Indian संविधान की जगह भारत का संविधान (कंस्टीटूशन ऑफ़ इंडिया) है. उस समय एक प्रभुत्वकारी ग्रुप ने भारत के नागरिकों पर संविधान को थोप दिया था. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसएम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. निशा झा ने फीता काटकर किया. प्रधानाचार्य ने कहा की इस तरह के बौद्धिक आयोजनों से शिक्षकों के साथ-साथ छात्राओं के उच्च शैक्षणिक उन्नयन में लाभ मिलता है.

उन्होंने राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए Indian संविधान के महत्व को रेखांकित किया. राजनीति विज्ञान विभाग की विभागध्यक्ष डॉ अनुराधा प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और मोमेंटो से किया. मौके पर उन्होंने स्वागत भाषण भी दिया,जबकि कार्यक्रम का संचालन और संयोजन आयोजन सचिव और राजनीति विज्ञान विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर और टीएमबीयू के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने की.

डॉ दिनकर ने कहा की भारत का संविधान हमारा अभिमान है. यह हमारे देश का एक जीवंत और लिखित दस्तावेज है. भारत का संविधान मूलतः समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित है. विषय प्रवेश इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ हिमांशु शेखर ने कराया. धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनीता सिन्हा ने की. कार्यक्रम में यूजी एवं पीजी की करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया.

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Leave a Comment