Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस मुठभेड़ में अरविंद हत्याकांड के दाे इनामी आराेपित गिरफ्तार, एक घायल

जानकारी देती एसपी सिटी
घायल हत्यारोपी संग पुलिस टीम

झांसी, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए अरविंद हत्याकांड में दो नामजद इनामी आराेपिताें काे मुठभेड़ में शनिवार की देर रात पकड़ा गया है। इनमें से एक इनामी आराेपित गाेली लगने से घायल हाे गया, जबकि दूसरे ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। घायल आराेपित काे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। अरविंद हत्याकांड में अब तक पुलिस 11 हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। जबकि मुख्य हत्यारोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि बीती 8 सितंबर काे थाना सीपरी बाजार अंतर्गत भोजला गांव निवासी अरविंद यादव अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से बाजार से लौट रहा था। पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े गांव के चौराहे पर पत्नी के सामने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने गांव के पूर्व प्रधान रिंकू यादव, अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय और सुरेश के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्याकांड में आराेपिताें की धरपकड़ में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। बीती रात थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम हत्याकांड में फरार हत्यारोपियों की तलाश में लगी थी। इस बीच पुलिस टीम का ग्राम आरी नहर की पुलिया के पास दो संदिग्धों से आमना सामना हो गया। दोनों ही पुलिस टीम को देख भागने लगे और पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों पर फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश पैर में गाेली लगने से गिर पड़ा और दूसरे पर घबराकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। गिरफ्तार दाेनाें आराेपित अरिवंद हत्याकांड में फरार 25-25 हजार रुपये के इनामी निकले। गिरफ्तार हत्याराेपिताें में भोजला निवासी अनिल यादव गाेली लगने से घायल है और समर्पण करने वाला इनामी आराेपित कैलाश उर्फ पप्पू है। इनके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि अरविंद यादव हत्याकांड में अब तक पुलिस टीम कुल 11 आराेपिताें काे गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पुलिस मिथुन, अजीत, सुरेश, अशोक यादव, संजय यादव, साजिश रचने और आरोपियों की मदद करने में रिंकू के बेटे राजा, मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राममिलन के बेटे इंद्रजीत, भमर सिंह यदव, भान सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल अभी मुख्य आरोपी रिंकू यादव समेत राहुल और कुल्लू उर्फ अमित फरार हैं। उन पर भी एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घाेषित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *