Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

कार से एक किलो हाथी का दांत बरामद, दो गिरफ्तार

बरामद हाथी दांत

सिलीगुड़ी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेपाल से भारत में चोरी-छिपे वन्यजीवों के अंगों की तस्करी की बड़ी साजिश को समय रहते वनकर्मियों ने नाकाम कर दिया। शनिवार को वन विभाग की घोषपुकुर रेंज की टीम ने नेपाल नंबर की एक लग्जरी कार से करीब एक किलो वजन का हाथी का दांत बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम नेपाल निवासी गणेश शाह (21) और सिलीगुड़ी के खालपाड़ा निवासी कमल अग्रवाल (51) है।

सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों ने नेपाल से आ रही एक कार का पीछा किया। बागडोगरा के बिहार मोड़ के फ्लाईओवर पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक बैग से एक किलो वजन का हाथी का दांत बरामद होते ही वनकर्मी हैरान रह गए। घोषपुकुर रेंजर साम्यब्रत साधु ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। रविवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *