Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पांवटा साहिब में 131 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नाहन, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 131 ग्राम चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार कल जब पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान जगपाल पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गांव लोभी किरोग, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब, उम्र 38 वर्ष, संदिग्ध हालत में पाया गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 131 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनयम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आज माननीय अदालत में पेश किया।डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *