Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

ठाणे में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

मुंबई, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कसेड़ी इलाके में मंगलवार को तडक़े मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन भिवंडी तहसील पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिसकर्मी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान इंजीनियर विनोद पाटिल (29) के रूप में हुई है, जो वाशिंद की एक कंपनी में काम करता था। विनोद पाटिल मंगलवार को तडक़े अपनी मोटरसाइकिल से कसेड़ी गाँव स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उनका शव घटनास्थल पर काफी देर तक पड़ा रहा। इसके बाद इस घटना की सूचना भिवंडी तहसील पुलिस स्टेशन को हुई और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर विनोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की गहन छानबीन पुलिस कर रही है और फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *