Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

राजेंद्र प्रसाद रोड पर अब ‘वन-वे’

पुलिस का लोगो

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजधानी दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद रोड पर जसवंत सिंह राउंड अबाउट से लेकर राजेंद्र प्रसाद रोड–जनपथ रोड राउंड अबाउट तक भारी वाहनों और सामान्य ट्रैफिक के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा था।

इसी को ध्यान में रखते हुए डीसीपी ट्रैफिक (मुख्यालय-II) एस.के. सिंह ने आदेश जारी कर उक्त मार्ग को वन-वे घोषित कर दिया है। अब इस रोड पर केवल जसवंत सिंह राउंडअबाउट से राजेंद्र प्रसाद रोड–जनपथ रोड राउंडअबाउट की ओर ही वाहनों की आवाजाही होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है और यह अगली सूचना तक जारी रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आदेश को सरकारी गजट में प्रकाशित किया जाएगा और संबंधित थानों व ट्रैफिक पुलिस कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चिपकाया जाएगा। साथ ही, सड़क के रख-रखाव करने वाली एजेंसियों को भी अनिवार्य/नियामक संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *