
पौड़ी गढ़वाल, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पुलिस ने बाबा बनकर बुजुर्गों को फोन कॉल कर पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर की ठगी करने वाले आरोपित को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है.
वरिष्ठ Superintendent of Police पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीती 19 नवम्बर् को सतपुली निवासी राकेश चन्द्र बलोदी ने थाना सतपुली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया. उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माता को फोन पर वार्ता के जरिये पूजा-पाठ एवं अनुष्ठान कराने के नाम पर 5 लाख, 58 हजार की आनलाइन ठगी की. जिस संबंध में थाना सतपुली पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया.
एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सतपुली जगमोहन रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल सर्विलांस,सुरागसी-पतारसी और उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए मामले की सतत एवं प्रभावी विवेचना की गई. लगातार प्रयासों एवं तकनीकी सर्विलांस के आधार पर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त मोसीन मलिक को मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया.
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
