Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

गर्भ संस्कार पर दिया ऑनलाइन व्याख्यान

jodhpur

जोधपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद के स्नातकोत्तर स्त्री रोग- प्रसूति तंत्र विभाग तथा समवर्धिनी न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय सेमी-ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स गर्भोपक्रम 2025 का सप्तम दिवस अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा।

सप्तम दिवस के सत्र की मुख्य वक्ता स्नातकोत्तर स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ए. नीलिमा रही। उन्होंने गर्भावस्था के संकेत एवं लक्षण तथा आयुर्वेद के अनुसार मासानुमासिक आहार व विहार पर अपना ऑनलाइन व्याख्यान प्रस्तुत किया।

प्रोफेसर डॉ. ए. नीलिमा ने प्रतिभागियों को गर्भिणी लक्षण, आहार विहार द्वारा भ्रूण के उचित विकास और वृद्धि के सभी पहलुओं को सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से बताया। इसी के साथ उन्होंने गर्भावस्था के प्रत्येक माह के दौरान गर्भिणी के लिए आहार और विहार के बारे में भी विस्तृत वर्णन किया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *