
-गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण पर शोर मचाने वाले दलों के ’मन में चोर’Prayagraj, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Bihar विधानसभा चुनाव की जीत के बाद प्रथम Prayagraj आगमन पर उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत किया और उन्हें Bihar विधानसभा चुनाव की बधाई दी. केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और गंगा पार, यमुना पार और Prayagraj महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर अभियान को लेकर बैठक की.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें सौ प्रतिशत एसआईआर अभियान को सफल बनाना है. इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें. क्योंकि सही मतदाता सूची ही भविष्य के हर सही और निष्पक्ष चुनाव की मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि फर्जी वोट के कारण हम लोग विधायक, सांसद, पार्षद के पिछले चुनाव में ऐसे कई विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र और नगर निगम और नगर निकाय के क्षेत्र में हम कुछ वोटों से सफल नहीं हो पाए हैं. ऐसे चुनावी क्षेत्र में हम एसआईआर अभियान को सौ प्रतिशत सफल बनाएंगे तो निश्चित रूप से हम सफल होंगे. और जिन चुनावी क्षेत्रों में हम सभी चुनाव जीत रहे हैं ,वहां पर और वोटों से हम चुनाव जीतेंगे. इसलिए सब काम छोड़कर हमें एसआईआर अभियान को सफल बनाना है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैराना, आजमगढ़ जैसे Uttar Pradesh के विधान सभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एसआईआर अभियान हो चुका है, जबकि अपने महानगर के पश्चिम विधानसभा में 66 प्रतिशत, उत्तरी विधानसभा में 71 प्रतिशत और दक्षिणी विधानसभा में 62 प्रतिशत ही एसआईआर अभियान हुआ है. इसे हमें 100 प्रतिशत सफल करना है. Indian जनता पार्टी ने एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं ,इसलिए सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में जुटे रहें. उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के बाद हमें स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी करनी है.बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य को Bihar विधानसभा चुनाव की जीत बधाई दी और महापौर गणेश केसरवानी और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वागत किया. संचालन महामंत्री कुंज Biharी मिश्रा ने किया. मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक के उपरांत उन्होंने अपने बूथ के पदाधिकारियों, संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उप Chief Minister ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि 2026 में Prayagraj में लगने वाला माघ मेला दिव्य एवं भव्य माघ होगा जिसकी केंद्र एवं प्रदेश सरकार सरकार ने पूरी तैयारी की है और माघ मेला को सफल बनाने के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल रखा है.उप Chief Minister ने एसआईआर अभियान को लेकर कहा कि गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण पर शोर मचाने वाले दलों के ’मन में चोर’ है. Bihar ने साबित कर दिया है कि उनका पक्ष कमजोर है और दशकों तक ’फर्जी वोटिंग’ के जरिए सत्ता की मलाई खाने वाले दल, फर्जी वोट कटने से अब जमीन पर आ गए हैं.उन्हाेंने कहा कि एस आई आर अभियान का मुद्दा, जिसने Bihar में कांग्रेस, राजद, सपा समेत पूरे विपक्ष को आईना दिखा दिया और इस पर भी ये सभी दल सबक लेने को तैयार नहीं दिखते मानों राहु-केतु इनके कपार पर निरंतर मंडरा रहे हैं.इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान, यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, वरूण केसरवानी, राजेश केसरवानी, उमेश तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सुभाष वैश्य, डॉ. शैलेश पांडे, प्रमोद मोदी, विश्वास श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, आदि गंगा पार जमुना पार एवं Prayagraj महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
