रेवाड़ी एम्स में मार्च-2026 तक शुरू हो जाएगी ओपीडीः राव इंद्रजीत सिंह

निर्माणाधीन एम्स का जायजा लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह.

-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने माजरा में निर्माणाधीन एम्स का

रेवाड़ी, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने Saturday को गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल Indian आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण कर जायजा लिया. निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यहां पर मार्च 2026 के अंत तक ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी. इस मौके पर बावल विधायक डा कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एम्स और एजेंसी के अधिकारियों को दिशा.निर्देश देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिला के माजरा गांव में बन रहे एम्स को अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा कार्य पूरा किया जाए. इस वित्त वर्ष के आखिरी माह मार्च तक ओपीडी शुरू की जाए. ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी जिले व आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काफी राहत मिलेगी. इसी के साथ बाकी कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए. इसके अलावा फैकल्टी संबंधी व्यवस्थाएं भी समय से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने मेडिकल क्लासेज भी अगले सेशन में शुरू करवाने के निर्देश दिए. केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने ओपीडी बिल्डिंग सहित पूरे निर्माणाधीन एम्स परिसर का जायजा लिया. एम्स के निदेशक डा डी.एन. शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी के माजरा गांव में बनाया जा रहे 750 बेड के एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है. 210 एकड़ में करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे एम्स में सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो देश के अन्य एम्स में उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि इस एम्स में फिलहाल निर्धारित नियमों के अनुसार शुरुआत में एमबीबीएस के लिए 50 सीट रखी जाएंगी. जो कि आगे बढ़ाकर 100 सीट की जाएंगी.

बावल विधायक डा कृष्ण कुमार ने कहा कि एम्स बनने से जिले सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी. एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है. मार्च में ओपीडी शुरू होने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी एम्स प्रबंधन द्वारा जल्द देने को लेकर निर्माण कार्य सहित अन्य प्रबंधन तेजी से किया जा रहा है. इस मौके पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीएसपी पवन कुमार, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, किसान समिति के अध्यक्ष जगदीश यादव, डाॅ.अरविंद यादव आदि मौजूद रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Leave a Comment