Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने 16 रन से जीता फाइनल मैच

अंतरमंडलीय रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

मुरादाबाद, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अंतर मंडलीय रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में ऑपरेटिंग एवं आरपीएफ टीम के बीच फाइनल क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने 16 रन से विजय हासिल की।

मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल खेलने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों टीमों के अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलव मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य पबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि आरपीएफ टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निश्चय किया और पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी। ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए 07 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने बैटिंग के लिए मैदान में उतरी आरपीएफ की टीम 20 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी। ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने 16 रन से फाइनल मैच में विजय हासिल की।

ऑपरेटिंग टीम के राहुल पाल ‘मैंन ऑफ द मैच’ रहे। राहुल पाल ने अपनी टीम के लिए 18 बॉल में 2 चौकों की सहायता से 20 रन बनाए तथा राहुल पाल ने बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 20 रन देते हुए विपक्षी टीम के 3 विकेट लिए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य एवं दोनों टीमों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अनेक संख्या में क्रिकेट प्रेमी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *