Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

ऑपरेशन भू-देव: एसोसिएट प्रोफेसर की लॉकर तलाशी में मिला 72 लाख का सोना

ऑपरेशन भू-देव विरूद्ध एसोसिएट प्रोफेसर रामअवतार मीणा की लॉकर तलाशी में मिला 72 लाख का सोना

जयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एसीबी जयपुर नगर-प्रथम जयपुर टीम की ओर से आय से अधिक संपत्ति में दर्ज प्रकरण में एसोसिएट प्रोफेसर इन्दिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान जयपुर रामअवतार मीणा के अन्य में लॉकर तलाशी में 560 ग्राम सोना मिला जो करीब 72 लाख का होना पाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति में दर्ज प्रकरण में एसोसिएट प्रोफेसर इन्दिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान जयपुर के रामअवतार मीणा के विभिन्न ठिकानों पर सर्च की गई। जिसमें सर्च के दौरान लॉकर की चाबी मिली जिस पर एसीबी को शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा इंदिरा गांधी नगर जयपुर में लॉकर की तलाशी ली गई । जिसमें 560 ग्राम सोना मिला । जिसकी वैल्यूएशन कराने पर वैल्यूअर ने 72 लाख रुपये कीमत बताई। एसोसिएट प्रोफेसर रामअवतार मीणा के अन्य निर्माणाधीन मकान की वैल्यूएशन करवाई जा रही है इसमें और अधिक संपत्ति के सामने आने की सम्भावना है। कार्रवाई जारी है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *