7000mAh बैटरी और स्टील जैसी बॉडी के साथ आ रही Oppo F31 Series, लॉन्च डिटेल्स आई सामने

Oppo Indian बाजार में अपनी नई F31 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo F31 और Oppo F31 Pro नाम से दो मॉडल इस सीरीज के तहत लॉन्च हो सकते हैं. हाल ही में एक टिप्स्टर पारस गुगलानी ने बताया कि Oppo F31 सीरीज को ‘नेक्स्ट लेवल ड्यूरेबिलिटी’ टैगलाइन के साथ उतारा जाएगा और इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी.

Oppo F31 Series

Oppo F31 सीरीज, Oppo F29 सीरीज का सक्सेसर होगी. माना जा रहा है कि इसमें कैमरा या चिपसेट में बड़ा अपग्रेड नहीं मिलेगा, लेकिन 360-डिग्री आर्मर बॉडी ड्यूरेबिलिटी और बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस इसकी खासियत रहेंगी. फोन की बॉडी स्टील जैसी मजबूत बताई जा रही है और IP68/69 रेटिंग की प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

सूत्रों के मुताबिक, Oppo F31 Series अगले महीने भारत में लॉन्च की जा सकती है. इस सीरीज के प्रमोशनल वीडियो भी जल्द ही ऑनलाइन आने की संभावना है. जैसे-जैसे लॉन्च टाइमलाइन नजदीक आ रही है, कंपनी द्वारा और भी डिटेल्स जारी किए जाने की उम्मीद है.

Leave a Comment