Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

आईपीयू के मेडिकल प्रोग्राम में दाखिले के लिए 22 दिसंबर तक पंजीकरण का अवसर

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के मेडिकल प्रोग्राम- एमबीबीएस (कोड 103) में दाखिले के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग के लिए 22 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण किया सकता है।

इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों ने 2500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा कर पंजीकरण कर रखा है वे इस प्रोग्राम के लिए भरे हुए फॉर्म में रीजन, कैटेगरी, रैंक इत्यादि से संबंधित संशोधन भी 22 दिसंबर तक कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी का रैंक कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र इत्यादि भी भरे हुए फॉर्म के साथ 22 दिसंबर तक अपलोड किए जा सकते हैं। 23 दिसंबर तक इस प्रोग्राम के लिए विकल्प चयन किया जा सकता है।

इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की गई इस स्पेशल स्ट्रे राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 26 दिसंबर को घोषित कर दिया जाएगा।

इस प्रोग्राम की काउंसलिंग का परिणाम घोषित होने के बाद का शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बाद में डाला जाएगा। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट और पर उपलब्ध है।

—————-

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *