Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

हिन्दू कालेज में अंतरमहाविद्यालयी शूटिंग चैम्पियनशिप एवं ट्रायल्स का आयोजन

हिन्दू कालेज में अंतरमहाविद्यालयी शूटिंग चैंपियनशिप एवं ट्रायल्स का सफल आयोजन

मुरादाबाद, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । हिंदू कॉलेज मुरादाबाद द्वारा गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के तत्वावधान में गुरुवार को अंतरमहाविद्यालयी शूटिंग चैम्पियनशिप एवं ट्रायल्स का सफल आयोजन हॉक आई शूटिंग इंस्टिट्यूट, गौर ग्रेशियस में किया गया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक डा. अनीता फरस्वान की निगरानी में तथा नामित विशेषज्ञ पुष्कर देओल के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला वर्ग) में प्रथम किम्पी, द्वितीय सुहानी, तृतीय वंदना, 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष वर्ग) में प्रथम यश, द्वितीय अरुण एवं तृतीय हसन 10 मीटर एयर राइफल (महिला वर्ग) में प्रथम कानू, द्वितीय मनु, 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष वर्ग) प्रथम प्रियांशु, द्वितीय शिखर, तृतीय यश रहे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर आयोजन सचिव पंकज सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में केजीके कॉलेज के क्रीड़ा सचिव प्रो. अनिल चौहान, हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद की क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. मोहम्मद साकिब, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. चंद्रजीत कुमार यादव, रोहित चौहान सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *