Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा लक्ष्य: महेंद्र पाल

नवनियुक्त उपायुक्त महेंद्र पाल।

आईएएस अधिकारी महेंद्र पाल ने संभाला हिसार के उपायुक्त का पदभार

हिसार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईएएस अधिकारी महेंद्र पाल ने बुधवार काे हिसार जिला उपायुक्त का

पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व वे 2014 में जिले में नगराधीश तथा संयुक्त आयुक्त जैसे

महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूलरूप से रेवाड़ी जिले के

गांव जाटूसाना से संबंध रखते हैं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार काे अधिकारियों की बैठक लेते

हुए कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य जिले का सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण रहेगा।

उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने

के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिले की विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं का

लाभ पात्र व्यक्तियों तक शीघ्रता और पारदर्शिता से पहुंचाया जाएगा। इसके साथ आम जनमानस

की सुनवाई और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों

को भी निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं की सुनवाई और उनके निपटारे में किसी भी प्रकार

की लापरवाही न बरतें।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *