Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही हमारा संकल्प : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

साकेत नगर में 50 लाख से अधिक का भूमिपूजन

– साकेत नगर में 50 लाख से अधिक का भूमिपूजन

भोपाल, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा क्षेत्र के साकेत नगर सेक्टर-ए और सेक्टर-बी में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में साकेत नगर 9-बी में 38 लाख रुपये की लागत से योग हॉल का निर्माण और स्वर्गीय बाबूलाल गौर पार्क का 14 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य प्रमुख है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देना ही मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला जारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर ने जिस आदर्श राजधानी का सपना देखा था उसी कड़ी में हम विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। बड़ी-बड़ी सौगातों और योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। क्षेत्र का विकास हमारा कर्तव्य है और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी आई है, जो अनुकरणीय उदाहरण है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मोनिका ठाकुर, पार्षद शीला पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *