Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

श्यामनगर में रेल हादसे से आक्रोश, रेल लाइन पर अवरोध

उत्तर 24 परगना, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शनिवार रात श्यामनगर के 23 नंबर रेलगेट पर हुई भयावह दुर्घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया। रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित जनता ने 23 नंबर रेलगेट के पास रेल लाइन पर अवरोध कर दिया। सूचना पाकर रेल अधिकारी, आरपीएफ, जगद्दल और नोआपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे।

करीब एक घंटे तक अवरोध जारी रहने के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति काबू में आती है। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने अवरोध हटा लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलगेट क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए उन्होंने त्वरित कदम उठाने की मांग की है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *