Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पहाड़ों में समतल की चार गाड़ियों में तोड़फोड़ से आक्रोश

गाड़ियों में तोड़फोड़ तस्वीर

दार्जिलिंग, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पहाड़ों में एक बार फिर गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। शनिवार देर रात लेबोंग इलाके में पर्यटकों को लेकर गई समतल क्षेत्र की चार गाड़ियों में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है। इस घटना को लेकर गाड़ी चालकों ने दार्जिलिंग सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद समतल इलाकों के परिवहन और पर्यटन व्यवसायियों में भारी आक्रोश फैल गया है।

बताया जा रहा है कि समतल इलाकों की गाड़ियों को पहाड़ के पर्यटन स्थलों पर चलने से रोकने की मांग को लेकर स्थानीय वाहन चालक पिछले कुछ दिनों से विरोध जता रहे है। टाइगर हिल, सिटोंग, रॉक गार्डेन और लामा हाटा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से मैदानी इलाकों की गाड़ियों को वापस लौटा दिया जा रहा था।

इस मुद्दे को लेकर दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने हाल ही में बैठक भी की थी, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि पहाड़ और समतल इलाकों की सभी गाड़ियां सभी स्थानों पर चल सकेंगी। इसके बावजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आने से नाराजगी और बढ़ गई है। पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *