Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

विश्व पर्यटन दिवस पर पैसिफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय ने मनाया “टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन” उत्सव

उदयपुर, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News)। पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के पैसिफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम “टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन” थीम पर आयोजित किया गया। यह आयोजन शहर के ऐतिहासिक स्थलों जगदीश मंदिर और गणगौर घाट पर हुआ।

विश्व पर्यटन दिवस

महाविद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल आनंद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और धरोहर को सहेजने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और झीलों की स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टूरिज्म एक्सपर्ट एवं होटलियर श्री यशवर्धन राणावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमें अपनी विरासत और प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झीलों की स्वच्छता और संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

पैसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने समस्त उदयपुरवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दीं और सस्टेनेबल टूरिज्म की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक डॉ. मेहंदी शर्मा रहीं, जिन्होंने मुख्य अतिथि और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन विश्व पर्यटन दिवस के महत्व को रेखांकित करता है और सस्टेनेबल टूरिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *