Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

तीन माह पूर्व तैयार पैक्ड मिठाई बेची जा रही फ्रेश मिठाई के रूप में

तीन माह पूर्व तैयार पैक्ड मिठाई बेची जा रही फ्रेश मिठाई के रूप में
तीन माह पूर्व तैयार पैक्ड मिठाई बेची जा रही फ्रेश मिठाई के रूप में

जयपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने शनिवार को बी 2 बाईपास स्थित मैसर्स बीकानेरवाला स्वीट प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई की गई।

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण में स्टोर के कोल्ड रूम में पैकिंग की हुई मिठाइयां रखी थी जिन पर लेबल लगे हुए थे। लेबल पर मिठाई में उपयोग किए गए इंग्रेडिएंट्स, निर्माण तिथि, उपयोग तिथि आदि सूचनाएं अंकित थी। जिनके अनुसार मिल्क केक में एसिडिटी रेगुलेटर, लिक्विड ग्लूकोज मिलाया गया था। जिस पर निर्माण तिथि 16 सितंबर और एक्सपायरी तिथि 15 दिसंबर अंकित पाई गई। मिल्क केक को तीन माह तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें एसिडिटी रेगुलेटर मिलाया गया था। इस प्रकार कोल्ड रूम में रखी तीन माह पूर्व तैयार की गई मिठाई के पैकेट को खोलकर काउंटर में रख दिया जाता है और ग्राहकों को फ्रेश मिठाई के रूप में डिब्बे में पैक कर बेचा जाता है। बंगाली मिठाइयां भी इसी तरह बेची जा रही थी।

एफ एस एस ए आई के नियमानुसार कंज्यूमर पैक्ड खाद्य सामग्री को खोलकर बिना लेबल के विक्रय नहीं किया जा सकता है। इस प्रकार कोल्ड में रखी हुई तीन माह पुरानी मिठाई को ग्राहकों को बिना लेबल लगाए भ्रमित कर फ्रेश के रूप में बेचान किया जा रहा था। स्टोर मैनेजर को मिठाइयां कंज्यूमर पैक में ही बेचने के लिए पाबंद किया गया। इस संबंध में फर्म को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मौके से मिल्क केक एवं बीकानेरी लड्डू के नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *