Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

उदयपुर के खेरवाड़ा में कार नाले में गिरी, 3 की दर्दनाक मौत, 2 ने कांच तोड़कर बचाई जान

उदयपुर, 26 अगस्त (Kiran News)। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लकोड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक कार नाले में गिर गई, जिसमें सवार 5 लोगों में से 3 की मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने कांच तोड़कर अपनी जान बचाई।

Udaipur car accident

हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उदयपुर शहर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रात करीब 12:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो शव और कार को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक का शव देर रात तक बरामद नहीं हो सका।

खेरवाड़ा थाना एएसआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि इस हादसे में नरेश मीणा (निवासी महुडिया बावलवाड़ा), ध्रुव पटेल (निवासी लकोड़ा) और लव पटेल (निवासी बायड़ी) की मौत हो गई। वहीं, प्रवीण मीणा (निवासी महुड़िया) और लक्ष्मण मीणा (निवासी सागवाड़ा) ने कार का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, ध्रुव और लव पटेल किसी काम से खेरवाड़ा से बायड़ी गांव जा रहे थे। रास्ते में नरेश, प्रवीण और लक्ष्मण ने लिफ्ट मांगी और कार में सवार हो गए। लकोड़ा गांव में ढलान और यू-टर्न वाले हिस्से पर पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *