Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल में चित्रकारों को किया सम्मानित

चित्रकारों को सम्मानित करने के दौरान

हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल: चित्रकारों और शायरों ने समापन सत्र को किया रौनकदार

हरिद्वार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अंतः प्रवाह सोसाइटी, हरिद्वार और जियो गीता संस्थानम्, कुरुक्षेत्र की ओर से श्रीकृष्ण कृपा आश्रम, भीमगोडा में आयोजित तीन दिवसीय हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन सत्र में चित्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित मुशायरे में पद्मश्री से सम्मानित शायर शीन काफ निजाम (जोधपुर), दिलदार देहलवी (दिल्ली), डॉ. ए.एस. कुशवाहा (ग्वालियर) और अम्बर खरबंदा (देहरादून) ने अपनी कविताओं और शेर पेश किए। साथ ही स्थानीय शायरों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सम्मानित चित्रकारों में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के सेवानिवृत्त कला शिक्षक अशोक गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आचार्यकुलम् की भावना सिंह, सताक्षी वत्स, डॉ. पूजा पंवार, संजय जायसवाल, सुभाष चंद्रा, ज्योति शर्मा, कोमल शर्मा, अंश संखवार, अमृता साहनी, सुदीक्षा सिंह, नीलम वर्मा, प्रियांशु पाल, वृंदा शर्मा, कोमल रानी और अर्जुन सिंह पु्ंडीर (देहरादून) शामिल रहे।

इन सभी चित्रकारों ने चेतना पथ के संपादक व साहित्यकार अरुण कुमार पाठक द्वारा संयोजित तीसरी हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी उत्कृष्ट और आकर्षक कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। समारोह में अंतः प्रवाह सोसाइटी के निदेशक, सचिव, अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *