Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

अंडर-19 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, फरहान यूसुफ को सौंपी गई कप्तानी

पाकिस्तानी युवा खिलाड़ी फरहान यूसुफ

लाहौर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला और आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तान अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर फरहान यूसुफ के हाथों में सौंपी गई है।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेली जाएगी। यह श्रृंखला नामीबिया और जिम्बाब्वे में 16 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। दोनों टूर्नामेंट 50 ओवर प्रारूप में आयोजित होंगे।

इस समय पाकिस्तान अंडर-19 टीम दुबई में एसीसी अंडर-19 एशिया कप में हिस्सा ले रही है, जहां ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने के बाद टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी। आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में केवल एक बदलाव किया गया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमर जैब को बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद हुज़ैफा की जगह त्रिकोणीय श्रृंखला और अंडर-19 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली रज़ा को भी आगामी टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। 2024 संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले अली रज़ा ने तब महज 15 वर्ष की उम्र में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रन देकर चार विकेट लिए थे और पाकिस्तान को यादगार जीत के करीब पहुंचा दिया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ तीन मैचों में नौ विकेट चटकाए थे।

पाकिस्तान अंडर-19 टीम:

फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), अब्दुल सुब्हान, अहमद हुसैन, अली हसन बलोच, अली रज़ा, दानियाल अली खान, हमज़ा ज़हूर (विकेटकीपर), हुज़ैफा अहसन, मोमिन क़मर, मोहम्मद सैयम, मोहम्मद शयान (विकेटकीपर), निक़ाब शफीक, समीर मिन्हास और उमर जैब।

नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व खिलाड़ी:

अब्दुल क़ादिर, फरहानुल्लाह, हसन खान, इब्तिसाम अज़हर और मोहम्मद हुज़ैफा।

त्रिकोणीय श्रृंखला का कार्यक्रम:

25 दिसंबर – जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

27 दिसंबर – अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

29 दिसंबर – जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, प्रिंस एडवर्ड

31 दिसंबर – जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, सनराइज स्पोर्ट्स क्लब

2 जनवरी – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, सनराइज स्पोर्ट्स क्लब

4 जनवरी – जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ओल्ड हरारियंस स्पोर्ट्स क्लब

6 जनवरी – फाइनल, ओल्ड हरारियंस स्पोर्ट्स क्लब

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *