Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र अभी भी बंद रहेंगे-पीएए

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण

कराची, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि अगले एक महीने तक के लिए बढ़ा दी है। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने बुधवार को इस आशय की घोषणा बुधवार को की। इससे पहले 23 सितम्बर को भारत ने पाकिस्तान के लिए भारतीय वायु क्षेत्र के प्रयोग पर प्रतिबंध एक माह के लिए बढ़ा दिया था।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में इसी साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने भारतीय नागरिकों का धर्म पूछकर जनसंहार किया था। जिसके बाद 30 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अनेक कठोर कदम उठाए थे। इसी के तहत पाकिस्तानी विमानों के भारतीय क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद 6-7 मई को भारत की तरफ से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से दोनों देशों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों देशों ने एक दूसरे के वायु क्षेत्र में प्रतिबंध लगा रखा है।

बुधवार को पीएए ने एक नया ‘नोटिस टू एयरमेन’ (एनओटीएएम) जारी किया है, जिसके अनुसार भारत में पंजीकृत विमानों, पट्टे पर लिए गए विमानों और सभी भारतीय एयरलाइनों एवं ऑपरेटरों द्वारा पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर प्रतिबंध 23 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *