Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आठ क्रिकेट खिलाड़ियों समेत अनेक लोग मारे गए

पाकिस्तान पूरी रात अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया है। फोटो - इंटरनेट मीडिया

काबुल, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई हिस्सो में पूरी रात हमला किया है। पक्तिका प्रांत के आर्गन और बिरमल जिलों में हुए ताजा हमलों में आठ अफगान क्रिकेट खिलाड़ियों सहित कई लोग मारे गए हैं। दोहा में शांति वार्ता के दौरान अस्थायी युद्धविराम को बढ़ाने के दौरान हुए हमलों से सीमावर्ती इलाकों में तनाव है।

द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की शनिवार की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान की सेना ने आर्गन और बरमाल जिलों के कई इलाकों को निशाना बनाया है। मारे गए और घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हवाई हमलों में आठ क्रिकेटर भी मारे गए हैं। अफगान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया है कि खिलाड़ी प्रांतीय केंद्र से अपने जिले लौट रहे थे। तभी उन्हें निशाना बनाया गया। अफगान मीडिया के अनुसार, ये हमले ज्यादातर आवासीय क्षेत्रों में हुए। हताहतों की पूरी जानकारी आनी बाकी है।

अफगानिस्तान की तुलूअ न्यूज की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के काबुल में किए गए हवाई हमले में दर्जनों घर और स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षतिग्रस्त घरों में से एक में अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ रह रहे 50 वर्षीय अब्दुल रहीम मुख्य पीड़ितों में से एक हैं। हालांकि हमले के समय उनका परिवार घर पर नहीं था। अब्दुल हमले से भयभीत हैं। एक अन्य प्रभावित निवासी, हबीबुल्लाह ने कहा कि उनके घर पर रॉकेट से हमला किया गया है। घर के बगल में एक स्कूल था। उस पर भी हमला हुआ। इस स्कूल में 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।

तुलूअ न्यूज की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटों के दौरान पाकिस्तान पर हुए हमले में 40 लोग मारे गए और 170 लोग घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हमलों में सीधे तौर पर नागरिक घरों को निशाना बनाया गया। इससे स्थानीय निवासियों को भारी जान-माल और आर्थिक नुकसान हुआ। स्पिन बोल्डक के जन स्वास्थ्य प्रमुख करीमुल्लाह ज़ुबैर आगा ने कहा कि हताहतों नागरिकों की संख्या बहुत अधिक है।

हमलों में जीवित बचे लोगों का दावा है कि पाकिस्तान ने युद्ध के नियमों का उल्लंघन करते हुए जानबूझकर स्पिन बोल्डक में नागरिक बुनियादी ढांचे और आमजन को निशाना बनाया। हवाई हमलों के अलावा पाकिस्तानी तोपखाने की गोलाबारी ने नोकली, हाजी हसन केलय, वर्दक, कुचियन, शोराबक और शहीद इलाकों में नागरिकों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *