Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पलक कंसल यंग वुमैन साइंटिस्ट एक्सीलेंस एवार्ड 2025 से सम्मानित

पलक को सम्मानित करते सीएम धामी

हरिद्वार, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी पलक कंसल को शोध के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य के लिए विगत दिनों देहरादून में यूकोस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यंग वुमैन साइंटिस्ट एक्सीलेंस एवार्ड 2025 से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।

विदित हो कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसर यूकोस्ट द्वारा उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पलक कंसल कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार में रसायन विज्ञान विभाग की डा. आभा शुक्ला के निर्देशन में शोधार्थी के रूप में शोध कार्य कर रही है। पलक कंसल को इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा एम. लूथरा व कुलसचिव प्रो. विपुल शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए अन्य शोधार्थियों से इससे प्रेरणा लेते हुए अपने शोध कार्य को पूर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम शोध के क्षेत्र में गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार की प्रभारी प्रो. सुरेखा राणा, विभागाध्यक्ष प्रो. अंजली गोयल तथा विभिन्न शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *