Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

गोविंद देवजी मंदिर में होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

गोविंद देवजी मंदिर में होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

जयपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को सुबह नौ से दोपहर बारह बजे तक महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्व विद्यालय की देव कन्याएं यज्ञ कराएंगी।

विश्व ध्यान दिवस पर वे योग, ध्यान, प्राणायाम के माध्यम से स्वास्थ्य की रक्षा के उपाय भी बताएंगी। रविवार से सूर्य उत्तरायण की ओर प्रस्थान करेंगे। इसलिए सूर्य भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु विशिष्ट सामग्री से सूर्य गायत्री महामंत्र से विशेष आहुतियां प्रदान करेंगे। गायत्री और महामृत्युंजय महामंत्र से भी आहुतियां अर्पित की जाएंगी। यज्ञ के साथ जन्मदिन संस्कार भी कराया जाएगा। जिनका जन्म दिसंबर माह में हुआ है वे सभी लोग यज्ञ के साथ पंच तत्वों का पूजन कर अपना संस्कार मना सकेंगे। यज्ञ और संस्कार की सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सूर्य 21 दिसंबर रविवार की शीतकालीन संक्रांति के बाद उत्तरायण की ओर बढ़ना शुरू करते हैं। इस दिन सूर्य दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर गमन करते हैं। इसी बीच 14 जनवरी का दिन मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *