Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: आईटीआई में पंच प्रण प्रतियोगिता का आयाेजन

सोनीपत: पंच प्रण प्रतियोगिता के विजेता

सोनीपत, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को पंच प्रण

प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्रधानाचार्य हरेन्द्र

कुमार के द्वारा किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विकसित

भारत 2047 के संकल्प, नागरिक कर्तव्यों, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं आत्मनिर्भरता

की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमसा, द्वितीय

स्थान निधी व तृतीय स्थान अनु ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 1100, 750 एवं 500 रुपये की

प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई तथा इन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण

पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारीगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित

रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *