Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

दीपोत्सव महापर्व पर भगवान महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक एवं अन्नकूट भोग अर्पण

दीपोत्सव महापर्व पर भगवान महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक एवं अन्नकूट भोग अर्पण

उज्जैन, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान भगवान महाकालेश्वर का विधिवत पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा भगवान को उबटन लगाया गया। इसके पश्चात भांग श्रृंगार कर भगवान महाकालेश्वर को भव्य रूप से अलंकृत किया गया।

दीपोत्सव महापर्व के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम अन्नकूट भोग अर्पित कर आरती संपन्न की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की उपस्थिति में अत्यंत भक्तिमय वातावरण रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *