Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

नेओरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटा, लोगों में दहशत

नेओरा नदी का जलस्तर

जलपाईगुड़ी, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रात से शुरू हुई भारी बारिश और तूफ़ान के कारण मालबाजार से सटे कई इलाके जलमग्न हो गए है। तेशिमला ग्राम पंचायत के एक बड़े हिस्से में पानी घुस गया है। जिससे सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच विधाननगर ग्राम पंचायत में नेओरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूट गया है। नदी से सटे एक रिजॉर्ट में पानी घुसने से वहां ठहरे पर्यटक दहशत में है। इलाके की एकमात्र सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से ही विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करने के साथ-साथ बांध की मरम्मत का काम भी चल रहा है। स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने भी बाढ़ की स्थिति से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *