Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

जीवित महिला मतदाता को वोटर लिस्ट में मृत घोषित करने पर हड़कंप

महिला मतदाता की तस्वीर

सिलीगुड़ी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बागडोगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 58 वर्षीय महिला मतदाता शिबानी पाल को जीवित होते हुए भी वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया। विवेकानंद पल्ली निवासी शिबानी पाल का नाम जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में मृत मतदाताओं की सूची में दर्ज पाया गया, जिससे वह और उनका परिवार दहशत में है।

शिबानी पाल का कहना है कि उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा किया था। इसके बावजूद उन्हें मृत दिखाया गया है। जिससे पूरा परिवार असमंजस और भय में है। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

जबकि संबंधित बीएलओ का दावा है कि महिला का नाम मृत सूची में नहीं भेजा गया था। यह कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।

इस संबंध में अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के प्रधान ने कहा कि किसी जीवित मतदाता का नाम मृत सूची में नहीं आना चाहिए। बीएलओ की सूची में शिबानी पाल का नाम मृत नहीं है, फिर भी उन्हें मृत दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की ओर से साजिश की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *