Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत:ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के विरोध में बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन

ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लागू होने के विरोध में इसराना सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मी

पानीपत, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा बिजली निगम में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लागू किए जाने के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन पानीपत की सब यूनिट इसराना के कर्मचारियों ने मंगलवार को तीन घंटे की हड़ताल की। यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने काम बंद रखा। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विभाग को एक ज्ञापन सौंपा। एसडीओ की अनुपस्थिति के कारण ज्ञापन जूनियर इंजीनियर संदीप सिंह को दिया गया। कर्मचारियों ने आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का कड़ा विरोध किया। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान धर्मवीर सिंह ने बताया कि बिजली निगम एक तकनीकी रूप से संवेदनशील और आवश्यक सेवाओं से जुड़ा विभाग है।

इसकी कार्यप्रणाली क्षेत्र की विशिष्टताओं और विद्युत संरचना, ट्रांसमिशन लाइनों, सब-स्टेशनों एवं उपकरणों की गहरी जानकारी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि लाइनमैन, जेई और अन्य कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र की तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी होती है, जो सुरक्षा और कार्यकुशलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाती है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों पर मानसिक एवं शारीरिक तनाव बढ़ेगा और आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में भी बाधाएं उत्पन्न होती चली जाएंगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष संदीप राठी, जितेंद्र सिंह, राजेश रहेजा, बलकार सिंह, विनोद कुमार और सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *