
पानीपत, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भोपाल Madhya Pradesh में हुई राष्ट्रीय (बाल रंग) लोक नृत्य प्रतियोगिता में पानीपत के मतलौड़ा स्थित राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने Haryana का प्रतिनिधित्व करतेे हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया.
जिला कोऑर्डिनेटर संदीप रत्तेवाल ने Saturday काे बताया कि पांच दिसंबर 2025 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ,भोपाल Madhya Pradesh में आयोजित सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता (राष्ट्रीय बाल रंग) 2025 का आयोजन हुआ l इस प्रतियोगिता में भारत के 19 राज्यों ने भाग लिया. जिसमें पानीपत स्थित मतलौड के राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. इस टीम ने Haryana में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर यह जगह बनाई थी. मतलौडा की यह टीम तीन दिसंबर को इस प्रतियोगिता में भाग लेने भोपाल में आई थी l Haryana की इस टीम ने हरियाणवी लोक नृत्य का उत्कृट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. जीतने के बाद इस टीम को Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने ट्रॉफी और 75 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है.
इस टीम की सभी 12 छात्राएं और कोरियोग्राफर नीरज द्वारा की गई कड़ी मेहनत का परिणाम सामने आया. इस टीम के जीतने की खुशी में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पूरी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी. भविष्य में भी ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी है. जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत, राकेश बूरा ने टीम बहुत बहुत बधाई दी है.
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
