Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत: जनता की समस्या, प्रशासन की प्राथमिकता: विनीत गर्ग

पानीपत सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारीगण।

पानीपत, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सरकार ने जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक की वर्चुअल अध्यक्षता कर रहे हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग) विनीत गर्ग ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निपटान निर्धारित समय-सीमा में और पारदर्शी तरीके से किया जाए। विनीत गर्ग ने कहा कि जनता की शिकायतें प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने बैठक में जानकारी दी कि संबंधित विभागों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित शिकायतों का तत्काल निदान करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को और तेज़ एवं आसान बनाया जाएगा। बैठक के बाद विवेक चौधरी ने अधिकारियों के साथ अलग से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए तथा कहा कि जमीनी स्तर पर भी इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस अभियान से शिकायतों के निपटान में तेजी आएगी और जनता को वास्तविक राहत मिलेगी। इस मौके पर निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, डीएफएससी कुमारी नीतू, मत्स्यपालन अधिकारी अनुज कुमारी, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीओ पशु पालन विभाग डॉ श्री भगवान, संजीव शर्मा, जोगिंदर आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *