Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

राज्य स्तरीय खो-खो में पानीपत की टीम ने लहराया परचम

पानीपत के गांव मानना में खो खो की टीम का गांव पहुंचने पर स्वागत करते गांव वासी।

पानीपत, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के झज्जर में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित 45वीं सीनियर हरियाणा राज्य खो-खो चैंपियनशिप में पानीपत के गांव मनाना के खिलाड़ियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महिला टीम द्वितीय स्थान पर रही। हरियाणा राज्य खो-खो संघ के देखरेख में यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता झज्जर के किट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित की गई थी। इसमें पानीपत जिले की टीमों ने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो-खो चैंपियनशिप में पानीपत का परचम लहराने वाले सभी खिलाड़ियों का सोमवार को गांव मनाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के महासचिव रविंद्र सैनी, जिला प्रधान नवीन सैनी, स्कूल प्राचार्या सरिता देवी, डीपी वीरेंद्र, मुकेश, सविता, शशी, दिनेश और महेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *