Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

प्रदूषण को कम करने के लिए जल्द ईवी नीति लाएगी सरकार : पंकज सिंह

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद एक लाख से ज्यादा ईवी वाहनों का रजिस्टर किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पर नीति लाएगी।

डॉ. सिंह ने दिल्ली सचिवालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन न मिलने के बहुत से कारण हैं। पिछली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन को सब्सिडी नहीं दी थी। हमारी सरकार वह सब्सिडी दे रही हैं लेकिन अगर पिछली सरकार सब्सिडी देती तो प्रदूषण में कमी होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नेतृत्व में प्रदूषण को कम करने के लिए सभी जरुरी उपाय किए जा रहे हैं।

सिंह ने कहा कि जब हम सत्ता में आए, तो दिल्ली परिवहन विभाग में मात्र 300 बसें थीं; आज यह संख्या बढ़कर तीन हजार से ज्यादा हो गई है। दिल्ली सरकार बसों की संख्या मार्च 2026 तक 5,000 और नंवबर 2026 तक 7000 के पार कर देगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी न देने के वजह से इन वाहनों की संख्या में कम बढ़ोतरी हुई और आज दिल्ली वालों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले कुछ दिनों में एक लाख से वाहनों के पीयूसी जारी किए हैं। प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली की पूरी कैबिनेट एक साथ मिलकर काम कर रही है।

———–

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *