Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

पन्नाः नगरपरिषद अध्यक्ष पति पर फायरिंग मामले का 48 घंटे में खुलासा, आरोपियों का निकाला जुलूस

अपराधियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

पन्‍ना, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में विगत दिवस नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्रनगर के पति ललित गुप्ता पर पिस्टल से गोली मारकर जानलेवा हमले का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया जिसमें शूटर सहित सुपारी देकर हत्या की साजिस रचने वाला आरोपी भी पकड़ा गया है, जिनका देवेंद्रनगर मे पुलिस द्वारा जुलूस भी निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि एस निवेदिता नायडू के निर्देशन में, थाना देवेन्द्रनगर पुलिस ने उपरोक्त घटना के मास्टरमाइण्ड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जप्त किये हैं।

ज्ञात हो कि 15 अक्टूबर को फरियादी ललित (40) पुत्र लखनलाल गुप्ता निवासी देवेन्द्रनगर को जान से मारने की नीयत से आरोपी आकाश (19 वर्ष) पुत्र प्राणी साहू निवासी नादेया, थाना राजनगर, जिला छतरपुर ने कट्टा एवं पिस्टल से फायरिंग कर गंभीर चोटें पहुँचाई थीं। घटना के पश्चात थाना देवेन्द्रनगर में आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर टीआई देवेंद्रनगर आरए सोनकर के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा 48 घण्टे में ही आरोपी आकाश साहू को बड़ागाँव वेयरहाउस के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूँछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने भरत सिंह परमार पुत्र जगदीश सिंह परमार निवासी बड़ागाँव के कहने पर फरियादी पर फायरिंग की थी। मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जप्त किये गये। पुलिस टीम ने मामले के मास्टरमाइण्ड भरत सिंह परमार को आज 17 अक्टूबर उसके घर बड़ागाँव से गिरफ्तार किया। पूँछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पूर्व विवाद के चलते उसने फरियादी से बदला लेने की नीयत से आकाश साहू को पैसे का लालच देकर हत्या की योजना बनाई थी।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *